बहराइच: मकान में लगी आग से सिलेंडर में हुआ विस्फोट, हजारों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लहनपुरवा गांव में शनिवार सुबह ग्रामीण के मकान में आग लग गई। मकान में आग लगने के बाद सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दो मकान में आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने जांच कर रिपोर्ट …

बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लहनपुरवा गांव में शनिवार सुबह ग्रामीण के मकान में आग लग गई। मकान में आग लगने के बाद सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दो मकान में आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने जांच कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।

जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तपेसिपाह के मजरा मल्लाहनपुरवा गांव में शनिवार सुबह सात बजे सभी दिनचर्या में लगे थे। तभी गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र भग्गन और प्रेम चंद के मकान में आग लग गई। आबादी से दूर बने मकानों में आग लगने के दौरान उसमें रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। पंपिंग सेट के द्वारा आग बुझाया।

अग्निकांड में 80 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान मंगल यादव, लेखपाल सुरेश चंद गुप्ता और पुलिस टीम के उमाशंकर, अजीउद्दीन पहुंचे। लेखपाल ने बताया क्षति का आंकलन किया गया है। रिपोर्ट तहसील को भेज दी गई है। जल्द ही पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि मिलेगी।

पढ़ें-मुरादाबाद: आगरा में पुलिस पर हमला कर गैंगस्टर को छुड़ाया, घटना के बाद मुरादाबाद पुलिस अलर्ट

संबंधित समाचार