हरदोई: सई नदी में उतराता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
हरदोई। घर से खजुरमई की बाज़ार करने गया युवक गायब हो गया। युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसी बीच शनिवार को 10 वें दिन सई नदी के आस-पास मौजूद चरवाहों ने नदी में युवक का शव उतराते हुए देखा। इसके बाद से वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बरामद कर उसका …
हरदोई। घर से खजुरमई की बाज़ार करने गया युवक गायब हो गया। युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसी बीच शनिवार को 10 वें दिन सई नदी के आस-पास मौजूद चरवाहों ने नदी में युवक का शव उतराते हुए देखा। इसके बाद से वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।
बताते हैं कि बघौली थाने के लोधी गांव निवासी रामप्रकाश का 23 साल का बेटा विमलेश कुमार 5 जुलाई को घर से खजुरमई तिराहा की बाज़ार जाने की बात कह कर निकला था। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। थक-हार कर 8 जुलाई को विमलेश कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस छानबीन कर रही थी।
इसी बीच शनिवार को खजुरमई तिराहे के पास से निकली सई नदी के आस-पास मौजूद चरवाहों ने नदी में किसी युवक का शव उतराता हुआ देखा। इसका पता होते ही वहां तमाम लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद शव की शिनाख्त विमलेश कुमार के रूप में की गई।
विमलेश की मौत हादसा था,या हकीकत ? हर कोई इसी तरह के सवाल कर रहा है। विमलेश के घर वाले भी कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है, सारे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।
पढ़ें-बहराइच: सरयू नदी में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
