बहराइच: खेत से पंपिंग सेट चुराकर जा रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज
बहराइच। रेहुआ मंसूर गांव निवासी एक किसान के खेत में लगे पंपिंग सेट को चोर लेकर हरदी में पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जबकि इंजन को खेत मालिक को सौंप दिया है। राम गांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी करम चंद पुत्र हनुमान के …
बहराइच। रेहुआ मंसूर गांव निवासी एक किसान के खेत में लगे पंपिंग सेट को चोर लेकर हरदी में पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जबकि इंजन को खेत मालिक को सौंप दिया है।
राम गांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी करम चंद पुत्र हनुमान के खेत में पंपिंग सेट लगा था। शुक्रवार को चोर खेत से पंपिंग सेट चोरी कर ले गए। इसके बाद उसे हरदी थाना क्षेत्र के बाला सराय गांव के निकट नाले में रख दिया। शनिवार को सभी पंपिंग सेट को बिक्री करने के लिए जा रहे थे।
हरदी थानाध्यक्ष अनूप मणि त्रिपाठी ने बताया कि उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, विजय कुमार, रामा नंद त्रिपाठी और शिवम बरनवाल की टीम ने दोनों चोरों को पकड़ लिया। उनकी पहचान रेहुआ मंसूर गांव निवासी देवेश कुमार मिश्रा उर्फ ललिता मिश्रा पुत्र पालटुराम और विपिन मिश्रा पुत्र बुधसागर के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है।
