हरदोई: फर्जी दस्तावेज लगाकर हासिल की शिक्षक की नौकरी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सरकार से धोखाधड़ी कर शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाले के खिलाफ धारा 419/420/467/468/471 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टड़ियावां पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया है कि कोतवाली शहर के राधानगर बिलग्राम चुंगी निवासी मंशाराम पुत्र रामलखन ने शाहजहांपुर जिले में बेसिक …

हरदोई। सरकार से धोखाधड़ी कर शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाले के खिलाफ धारा 419/420/467/468/471 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टड़ियावां पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया है कि कोतवाली शहर के राधानगर बिलग्राम चुंगी निवासी मंशाराम पुत्र रामलखन ने शाहजहांपुर जिले में बेसिक शिक्षा महकमें में शिक्षक की नौकरी हासिल की थी।

वहां पुवावां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बिल्सिया दौलतपुर में सहायक अध्यापक के तौर पर तैनाती हुई थी। बीएसए शाहजहांपुर ने मंशाराम को 30 दिसंबर 2016 में हरदोई ज़िले के लिए कार्यमुक्त किया था। उसके अगले दिन 31 दिसंबर 2016 को टड़ियावां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय टड़ियावां में कार्यभार ग्रहण किया था।

टड़ियावां के बीईओ शिव सिंह ने टड़ियावां पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंशाराम ने दस्तावेजों में धोखाधड़ी कर नौकरी हासिल की,जोकि नियमावली 1981 का खुला उल्लंघन है। पुलिस ने बीईओ श्री सिंह की तहरीर पर धारा 419/420/467/468/471 के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: भेदभाव का आरोप लगाते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार