गौतमबुद्ध नगर : प्रदेश में जल्द बनेगा टेक्सटाइल पार्क, जानिये कितने बढ़ेंगे रोजगार के मौके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। यूपी सरकार की तरफ से जल्द ही नोएडा में 3 हजार करोड़ रूपए की लागत से 115 वस्त्र इकाइयां स्थापित की जाएगी। इसमें तकरीबन दो लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा। यह जानकारी प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री राकेश सचान ने दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए …

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। यूपी सरकार की तरफ से जल्द ही नोएडा में 3 हजार करोड़ रूपए की लागत से 115 वस्त्र इकाइयां स्थापित की जाएगी। इसमें तकरीबन दो लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा। यह जानकारी प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री राकेश सचान ने दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जमीन कि व्यवस्था भी कर ली गयी है।

एमएसएमई विभाग की सौ दिन की उपलब्धियां बताते हुए राकेश सचान ने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा से पावरलूम संचालन को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना के नाम से एक नई योजना शुरू की जाएगी। इसकी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई। उन्होंने कहा कि इससे पारंपरिक विद्युत ऊर्जा की खपत कम होगी।

प्रदूषण में कमी के साथ वस्त्र उत्पादन की लागत में भी कमी आएगी और बुनकरों को आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल पॉलिसी-2017 में नवाचार को शामिल करते हुए टेक्सटाइल पॉलिसी-2022 का ड्राफ्ट तैयार करके शासन को भेजा है।

यह भी पढ़ें –गौतमबुद्ध नगर : पुलिस ने पकड़े चीनी नागरिक, बिना वीजा करते रहे यह काम

संबंधित समाचार