पीलीभीत: पोस्टमार्टम हाउस आने वालों को जर्जर शेड से मिल सकती निजात
पीलीभीत, अमृत विचार। पोस्टमार्टम कराने के दौरान आने वालों को बैठने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। बैठने के लिए खंडहर बन चुका एक भवन है, जहां झाडियों के कारण कोई नहीं जाता है। इसके अलावा एक जर्जर शेड ही मात्र सहारा है। समस्या लेकर सीएमओ ने नए भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को …
पीलीभीत, अमृत विचार। पोस्टमार्टम कराने के दौरान आने वालों को बैठने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। बैठने के लिए खंडहर बन चुका एक भवन है, जहां झाडियों के कारण कोई नहीं जाता है। इसके अलावा एक जर्जर शेड ही मात्र सहारा है। समस्या लेकर सीएमओ ने नए भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। मंजूरी के बाद इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा।
वैसे तो पोस्टमार्टम हाउस कोई जाना पंसद नहीं करता है लेकिन स्वजनों और परिचितों का पीएम होने के कारण लोग वहां पर जाते हैं। ऐसे में जब तक कार्रवाई चलती तब तक लोगों को बैठने के लिए पेड़ की छांव या फिर धूप ही सहारा होता है। वहां पर बैठने के लिए कोई भवन ठीक नहीं है। पहले का बना एक भवन खंडहर में बदल गया और घास उगी हुई है। पास में ही एक शेड बना हुआ है जो काफी पुराना हो चुका है। यहां पर बारिश के दौरान लोगों को काफी परेशानी होती है।
समस्या को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने इस पर ध्यान दिया है। लोगों की सुविधा के लिए सीएमओ ने नया भवन बनवाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद काम को शुरू करा दिया जाएगा। सीएमओ डा. आलोक कुमार ने बताया कि शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। परिसर को साफ कराया जाएगा ताकि लोगों को कोई दिक्कत वहां आने में न हो सके।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: ऑफिसर कालोनी में संक्रमण की दस्तक, डीडीओ संक्रमित
