अमरोहा : सरकारी जमीन पर बने मदरसे पर चला बुलडोजर, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर (अमरोहा), अमृत विचार। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव जेबड़ा में बने मदरसे को एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल गांव में तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि मदरसे को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया …

हसनपुर (अमरोहा), अमृत विचार। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव जेबड़ा में बने मदरसे को एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल गांव में तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि मदरसे को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था।

दरअसल पिछले दिनों मदरसे में नमाज पढ़ने को लेकर गांव में तनाव पैदा हो गया था। एक संप्रदाय के लोगों ने शिकायत करते हुए कहा था कि मदरसा अवैध तरीके से बनाया गया है। जिस जमीन पर मदरसा बना है, वह भूमि भी ग्राम पंचायत की है। मदरसा निर्माण के संबंध में प्रशासन से कोई अनुमति भी नहीं ली गई। जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी के आदेश पर मामले में जांच शुरू हुई।

एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि मदरसा अवैध कब्जा कर बनाया गया था। लिहाजा शनिवार सुबह एसडीएम एवं सीओ पुलिस बल व पीएसी को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। जेसीबी से मदरसा ढहा दिया। इस दौरान मुस्लिम पक्ष के लोगों ने मामूली विरोध जताया। तर्क दिया कि मदरसा उनकी अपनी भूमि पर बना है। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल प्रशासन द्वारा तैनात किया गया है गांव में घरों की छतों पर भी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ढाए गए मदरसे का मलवा भी जमीन पर से उठा दिया गया।

उप जिलाधिकारी (हसनपुर ) सुधीर कुमार का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के दौरान मदरसा अवैध रूप से पाया गया था मदरसा बनाने की किसी भी पक्ष द्वारा कोई भी परमिशन नहीं ली गई थी इसलिए मदरसे को जिलाधिकारी के आदेश पर ढहा जा रहा है तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : विद्युत समस्या को लेकर व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता का किया घेराव, दी चेतावनी

संबंधित समाचार