रायबरेली : एनटीपीसी ने सीएसआर के तहत रायबरेली शहर के विकास को दिए साढ़े बारह लाख
अमृत विचार, ऊंचाहार /रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार समय-समय पर अपने आसपास के क्षेत्रों के लिए कल्चरल सोशल रिस्पोंस्बिल्टी के अंतर्गत कई तरह के काम करता रहता है। इसी कड़ी में परियोजना के आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए आई धनराशि से रायबरेली शहर को विकसित किया जाएगा । इसके लिए शनिवार को एनटीपीसी के मुख्य …
अमृत विचार, ऊंचाहार /रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार समय-समय पर अपने आसपास के क्षेत्रों के लिए कल्चरल सोशल रिस्पोंस्बिल्टी के अंतर्गत कई तरह के काम करता रहता है। इसी कड़ी में परियोजना के आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए आई धनराशि से रायबरेली शहर को विकसित किया जाएगा । इसके लिए शनिवार को एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक ने जिलाधिकारी को साढ़े बारह लाख रुपए का चेक सौंपा है ।
इसको लेकर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने एनटीपीसी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्युत उत्पादन के अपने मूल लक्ष्य के साथ-साथ आसपास के गांवों के विकास एवं वहां के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार व उनकी बेहतरी के लिए अनेकों कार्य नियमित रूप से करती रहती है। रायबरेली के नगर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए एनटीपीसी द्वारा उठाया गया ये कदम निश्चित रूप से इस कंपनी के सामाजिक कल्याण की अभिनव कार्य-संस्कृति का बड़ा उदाहरण है।
परियोजना प्रमुख अभय कुमार समैयार ने कहा कि एनटीपीसी को जिला प्रशासन का निरंतर सहयोग मिलता रहा है। उसी से प्रेरित होकर एनटीपीसी अपने सामाजिक सरोकारों का विस्तार करते हुए नगर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में अपने कदम बढ़ाए हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी , एनटीपीसी की ओर से मानव संसाधन विभागाध्यक्ष वंदना चतुर्वेदी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अजय सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें –बरेली: कांवड़ियों को लुभा रही भोलेनाथ संग बाबा के बुलडोजर वाली टीशर्ट, देखें Photos
