अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के इस बयान पर कसा तंज, कहा- कहीं ये असंसदीय शब्द तो नहीं
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा कि उसे हवा में महल बनाने की नायाब कला आती है। आधे अधूरे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर जनता के साथ इस पार्टी ने राजनीतिक धोखाधडी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा कि उसे हवा में महल बनाने की नायाब कला आती है। आधे अधूरे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर जनता के साथ इस पार्टी ने राजनीतिक धोखाधडी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया और इसी को लेकर सपा नेता ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा को हवा में महल बनाने की नायाब कला आती है।
आधे अधूरे बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन जिस हड़बड़ी में किया गया है, उसे जनता के विश्वास के साथ राजनीतिक धोखाधड़ी ही कही जा सकती है। इस साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि रेवड़ी बांटकर थैंक्यू का अभियान चलवाने वाले सत्ताधारी अगर युवाओं को रोजगार दें तो वो ‘दोषारोपण संस्कृति’ से बच सकते हैं। रेवड़ी शब्द असंसदीय तो नहीं?
जिस बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन हुआ है वहां सिर्फ पिलर खड़े हैं, स्लैब अधूरी है, सरियों के ढांचे को बोल दिया एक्सप्रेस-वे।
अधूरी सड़कों का उद्घाटन कर जनता को भ्रमित किया गया है। न टोल तैयार, नहीं कनेक्टिंग रोड बनी। बस ऐसे ही उद्घाटन पर जनधन लुटा दिया गया। समाजवादी सरकार में डिजाइन हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तब हवाई पट्टी बनी।
वहां वायु सेना के विमान भी उतारे जा सके।
लेकिन बुन्देलखण्ड की डिजाइन ऐसे ही चलताऊ बनी है तभी डिफेंस कॉरिडोर के पास होने के बाद भी यहां भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के समय बनी एक्सप्रेस-वे जैसी हवाई पट्टी तक नहीं बना पाई। भाजपा का अधूरा एक्सप्रेस-वे चित्रकूट तक भी नहीं पहुंच पाया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी वाहवाही के लिए आधे-अधूरे एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण तो करा लिया किन्तु उसके आसपास बुनियादी सुविधाओं तक की व्यवस्था नहीं की गई।
यह भी पढ़ें:-बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को लेकर अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, ट्वीट कर लिखी यह बात
