हरदोई : कानपुर में चमका हरदोई का नाम, प्रियंका ने बास्केटबॉल में झटका गोल्ड
हरदोई, अमृत विचार। प्रियंका अर्कवंशी उस बेटी का नाम है, जिसने एक छोटे से गांव में परवरिश पा कर बड़े-बड़ो को चौका दिया। प्रियंका ने कानपुर में आयोजित हुई बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर वहां हरदोई का परचम लहरा दिया। हर कोई उसके इस हुनर को सलाम कर रहा है। सण्डीला विधानसभा के …
हरदोई, अमृत विचार। प्रियंका अर्कवंशी उस बेटी का नाम है, जिसने एक छोटे से गांव में परवरिश पा कर बड़े-बड़ो को चौका दिया। प्रियंका ने कानपुर में आयोजित हुई बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर वहां हरदोई का परचम लहरा दिया। हर कोई उसके इस हुनर को सलाम कर रहा है।
सण्डीला विधानसभा के भरावन ब्लाक के छोटे से गांव करेंठ में रहने वाले पंकज अर्कवंशी की होनहार बेटी प्रियंका अर्कवंशी पढ़ाई-लिखाई में अव्वल रहते हुए खेल-कूद में भी काफी आगे निकल चुकी है। खेती-बाड़ी करने वाले पंकज अर्कवंशी के मुताबिक उन्होंने प्रियंका का लखनऊ में दाखिला करा रखा है। प्रियंका को शुरू से ही बास्केटबॉल में दिलचस्पी थी। पढ़ाई के साथ-साथ उसने बास्केटबॉल को चुना और उसी में रम गई।
इसी बीच कानपुर में मंडलीय स्तर पर आयोजित होने वाली बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रियंका ने गोल्ड मेडल हासिल कर सिर्फ अपना ही नहीं स्कूल के अलावा हरदोई का नाम रोशन किया है। हर किसी को प्रियंका के ऊपर काफी नाज़ है।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: प्रकृति को समर्पित लोकपर्व हरेला की धूम, ‘जी रया जागि रया…’ का मिला आशीष
