गोंडा : इंद्र देवता के खिलाफ हुई लिखित शिकायत, अब होगी जांच, पढ़ कर हैरान रह जाएंगे यह खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। कहानी पढ़ने में फ़िल्मी लग सकती है लेकिन हकीकत में है नहीं। कर्नलगंज में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एक व्यक्ति ने पानी न बरसने के कारण इंद्र देवता के खिलाफ शिकायत कर सबको चौंका दिया। सबसे हैरत की बात तो यह है कि शिकायत को बिना पढ़े ही कर्नलगंज के …

गोंडा, अमृत विचार। कहानी पढ़ने में फ़िल्मी लग सकती है लेकिन हकीकत में है नहीं। कर्नलगंज में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एक व्यक्ति ने पानी न बरसने के कारण इंद्र देवता के खिलाफ शिकायत कर सबको चौंका दिया। सबसे हैरत की बात तो यह है कि शिकायत को बिना पढ़े ही कर्नलगंज के तहसीलदार ने उसे लेखपाल को अग्रसारित कर दिया और जांच के निर्देश दे दिए। अब यह शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कौड़िया थाना क्षेत्र के झाला गांव के रहने वाले सुमित कुमार यादव ने शनिवार को समाधान दिवस में उपस्थित होकर यह शिकायत की विगत कई महीनों से पानी नहीं बरस रहा है जिसके चलते जीव जंतु काफी परेशान हैं और खेती पति प्रभावित है इससे घर की औरतों और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। इसलिए इस मामले की जांच कराकर इंद्र देवता के खिलाफ कारवाई की जाए।

इस शिकायत को बिना पढ़े ही कर्नलगंज के तहसीलदार ने लेखपाल को अग्रसारित करते हुए जांच के निर्देश दे दिए अब यह शिकायत ही पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग समाधान दिवस में जन शिकायतों के निस्तारण के लिए बैठने वाले अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : असली पुलिस की गिरफ्त में आया नकली दरोगा…जानें क्या है मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा