बुलंदशहर: 25 हजार का ईनामी गौ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस को 25 हजार के ईनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(एसएसपी) श्लोक कुमार ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नगर कोतवाली थानाक्षेत्र की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात गौतस्कर तस्लीम गोली लगने से …

बुलंदशहर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस को 25 हजार के ईनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(एसएसपी) श्लोक कुमार ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नगर कोतवाली थानाक्षेत्र की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात गौतस्कर तस्लीम गोली लगने से घायल हो गया और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना पुलिस पुलिस वलीपुरा नहर के पास बैरियर लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी उसी समय एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध वहां आए और पुलिस को देख कर वापस भागने लगे पुलिस के पीछा करने पर बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से एक संदिग्ध घायल हो गया उसका दूसरा साथी फायरिंग करता हुआ मौके से भाग निकला।
एसएसपी ने बताया कि घायल की शिनाख्त तस्लीम निवासी रसूलपुर थाना गुलावठी के रूप में हुई जो इलाके का कुख्यात गौ तस्कर हैं ,उसके विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज है ।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : भाजपा नेता पर फायरिंग की सूचना पर दौड़ती रही पुलिस…जानें क्या है मामला

संबंधित समाचार