अमरोहा : युवक की हत्या मामले में आरपीएफ चौकी इंचार्ज समेत पांच निलंबित, सात पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। चोरी के शक में आरपीएफ कर्मियों ने हिरासत में लिए युवक को बेरहमी से पीटा। युवक की मौत हो जाने के बाद उसका शव रेलवे ट्रेक किनारे फेंक दिया। सूचना मिलते परिजनों ने वहां पहुंचकर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरपीएफ के …

अमरोहा, अमृत विचार। चोरी के शक में आरपीएफ कर्मियों ने हिरासत में लिए युवक को बेरहमी से पीटा। युवक की मौत हो जाने के बाद उसका शव रेलवे ट्रेक किनारे फेंक दिया। सूचना मिलते परिजनों ने वहां पहुंचकर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरपीएफ के चौकी इंचार्ज समेत पांच आरपीएफ कर्मियों व दो अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी आरपीएफ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

रविवार की सुबह 6:30 बजे रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक के किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डाक बंगला प्रेम नगर में रामकिशन के बेटे विनीत को आरपीएफ ने शनिवार की दोपहर रेलवे ट्रेक के पास से हिरासत लिया था। परिजनों को सूचना हुई तो आरपीएफ चौकी पर पहुंचे, जहां आरपीएफ कर्मी उसकी पिटाई कर रहे थे। मिन्नतें करने के बाद भी कर्मियों ने विनीत को नहीं छोड़ा। इसके बाद परिजन घर चले गए। रविवार की सुबह विनीत का शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना स्थल पर भीड़
घटना स्थल पर भीड़

परिजनों ने आरपीएफ कर्मियों पर युवक की पीट पीटकर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। उसके बाद आरपीएफ चौकी का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरपीएफ के चौकी प्रभारी विरेंद्र सिंह बिष्ट समेत आरपीएफ कर्मी दिवाकर, संजू, उस्मान, देवेंद्र ठाकी समेत दो अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ द्वारा आरोपी आरपीएफ पुलिकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

संबंधित समाचार