कन्नौज में हुए बवाल पर हिंदू संगठनों ने मीट की दुकान में लगाई आग, DM और ACP गए हटाए
कन्नौज। यूपी के कन्नौज में शनिवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने हनुमान मंदिर के पास मवेशी का कटा हुआ सर फेंक दिया। जिसके बाद माहौल बिगड़ने लगा मवेशी का कटा हुआ सर देखकर आक्रोशित हिंदू संगठनों ने इस हरकत को लेकर मीट की दुकान में आग लगा दी। भड़के हुए मामले में जिले के डीएम राकेश …
कन्नौज। यूपी के कन्नौज में शनिवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने हनुमान मंदिर के पास मवेशी का कटा हुआ सर फेंक दिया। जिसके बाद माहौल बिगड़ने लगा मवेशी का कटा हुआ सर देखकर आक्रोशित हिंदू संगठनों ने इस हरकत को लेकर मीट की दुकान में आग लगा दी।
भड़के हुए मामले में जिले के डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी की मुसीबतें बढ़ गई हैं। मामले पर सख्ती लेते हुए शासन ने दोनों ही अधिकारियों को हटा दिया है।
बता दें कि डीएम और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव दोनों को ही वेटिंग में डाल दिया गया है। उनकी जगह कुंवर अनुपम सिंह को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है और साथ ही साथ शुभ्रांत शुक्ला को जिलाधिकारी बनाया गया है।
मामले को लेकर जानकारी देते हुए बता दें कि कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में एक हनुमान मंदिर है, जहां शनिवार सुबह मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र जब हवन कुंड के पास पहुंचे तो वहां एक मवेशी का कटा हुआ सिर पड़ा मिला। मामले को लेकर जिले में बहुत हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को पुजारी ने दी हैं। मामले की जानकारी मिलते ही तालग्राम थाने की पुलिस पहुंची तो उसने कटे हुए सिर को वहां हटाकर बरामद कर लिया हैं।
मामला इतना बढ़ गया की हिंदूवादी संगठन के लोग भी वहां पहुंच गए और उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया साथ ही कई दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ एक मीट की दुकान में आग भी लगा दी। भड़कते मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई और इलाके सभी दुकानों को भी बंद करवा गया।
पढ़ें-कन्नौज: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
