IND vs ENG 3rd ODI : भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को दी पहले बैटिंग, जसप्रीत बुमराह बाहर
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच नचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। तीसरे वनडे में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम …
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच नचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। तीसरे वनडे में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।
भारतीय टीम यदि यह मैच जीतती है, तो 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। टीम इंडिया इस तरह इंग्लैंड में आठ साल में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतेगी। इससे पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे पर अगस्त 2014 में 3-1 से सीरीज जीती थी।
Time for the decider ⏳
India have opted to bowl in the third and final #ENGvIND ODI. pic.twitter.com/FyO3tISFiB
— ICC (@ICC) July 17, 2022
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा
A look at our Playing XI for the game.
Live – https://t.co/radUqNrOn1 #ENGvIND pic.twitter.com/TkbzNYfLrw
— BCCI (@BCCI) July 17, 2022
इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपली
ये भी पढ़ें : WI vs BAN : बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप, तैजुल इस्लाम ने चटकाए पांच विकेट
