बस्‍ती: अचानक आग का गोला बनी कार, भागकर लोगों ने बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले में अचानक एक कार उस वक्त आग का गोला बन गई जब कार में गैस रिफिलिंग की जा रही थी। कार से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख वहां भगदड़ मच गई। गैर रिफिलिंग करते समय यह हादसा हुआ। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। …

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले में अचानक एक कार उस वक्त आग का गोला बन गई जब कार में गैस रिफिलिंग की जा रही थी। कार से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख वहां भगदड़ मच गई। गैर रिफिलिंग करते समय यह हादसा हुआ। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना बस्‍ती के छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत बाजार की है।

बताया जा रहा है कि अवैध और असुरक्षित ढंग से एलपीजी गैस रिफिलिंग का काम यहां काफी दिनों से चलता है। रविवार को यहां एक वैन में गैस रिफिलिंग कराई जा रही थी। तभी अचानक आग लग गई और पलक झपकते पूरी कार आग के गोले में तब्‍दील हो गई। इस दौरान आसपास खड़े लोग वहां से भाग गए। आग लगने की सूचना फायर ब्रि‍गेड को दी गई लेकिन थोड़ी ही देर में वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

कार में आग लगी देख विक्रमजोत पुलिस चौकी पर तैनात जवान वहां पहुंचे। उन्‍होंने काफी मशक्‍कत से आग को काबू में किया। आग की वजह से बगल में स्थित सब्‍बू गुप्‍ता की दुकान भी आंशिक रूप से जल गई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: आग का गोला बनी चलती कार, बाल-बाल बचे दो सवार

संबंधित समाचार