अयोध्या: 28 लाख रुपये की धनराशि से बन रहा दीनदयाल पार्क, सिंचाई विभाग ने लगाई रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईगंज कस्बे में भीटी पुल के पास बंधे पर नगर पंचायत द्वारा निर्माणाधीन दीनदयाल पार्क पर सिंचाई विभाग ने रोक लगा दी है। मामले में सिंचाई विभाग के एडीओ एसके प्रसाद का कहना है कि नगर पंचायत विभाग से बिना अनुमति के निर्माण करवा रहा था। नगर पंचायत के ईओ आलोक कुमार मिश्रा का …

अयोध्या। गोसाईगंज कस्बे में भीटी पुल के पास बंधे पर नगर पंचायत द्वारा निर्माणाधीन दीनदयाल पार्क पर सिंचाई विभाग ने रोक लगा दी है। मामले में सिंचाई विभाग के एडीओ एसके प्रसाद का कहना है कि नगर पंचायत विभाग से बिना अनुमति के निर्माण करवा रहा था। नगर पंचायत के ईओ आलोक कुमार मिश्रा का कहना है कि उन्होंने सिंचाई विभाग से पूर्व में बाकायदा अनुमति लेने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया है।

कार्य को रोकने के लिए एसडीओ ने इलाकाई पुलिस को शिकायती पत्र भी सौंपा है। कस्बे के भीटी पुल के पास सिंचाई विभाग का बंधा बना हुआ है। नगर पंचायत प्रशासन इसी बंधे पर दीनदयाल पार्क व फव्वारा बनवा रहा था, जिसके लिए शासन 28 लाख रुपये की धनराशि नगर पंचायत के खाते में अवमुक्त की गई है।

एक सप्ताह पूर्व से दीनदयाल पार्क का निर्माण हो रहा था। जहां खुदाई व पिलर का कार्य जोरों पर चल रहा था, लेकिन सिंचाई विभाग ने बिना अनुमति के हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।

अब दोनों विभागों में विरोधाभास के चलते दीनदयाल पार्क का निर्माण कार्य ठप है। ईओ आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पूर्व में इसके निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से अनुमति ली गयी थी। अब विभाग से दोबारा अनुमति प्राप्त होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

पढ़ें-अयोध्या: पंडित दीनदयाल की प्रतिमा का कल अनावरण करेंगे स्वतंत्र देव सिंह

संबंधित समाचार