गाजियाबाद : बारिश के चलते मजदूरों पर गिरी गोदाम की छत, आठ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार । बारिश में कबाड़ गोदाम की छत गिरने से आठ मजदूर घायल हो गए। इनमे से एक मजदूर की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान प्रेम विहार में कबाड़ गोदाम की छत पर पानी भरने से शनिवार को सिल्ली और गार्डर पटिया अचानक भरभराकर मजदूरों पर गिर पड़ी, …

गाजियाबाद, अमृत विचार । बारिश में कबाड़ गोदाम की छत गिरने से आठ मजदूर घायल हो गए। इनमे से एक मजदूर की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान प्रेम विहार में कबाड़ गोदाम की छत पर पानी भरने से शनिवार को सिल्ली और गार्डर पटिया अचानक भरभराकर मजदूरों पर गिर पड़ी, जिसमें छह महिलाएं और दो पुरुष बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग दौड़े और तुरंत मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया।

कबाड़ गोदाम सभासद रामबीर के भाई प्रह्लाद कुमार का है। उन्होंने बताया कि कई महीनों पहले बिहार के रहने वाले सत्येंद्र कुमार को गोदाम किराये पर दिया था। उसमें 15-20 मजदूर काम करते हैं। शनिवार दोपहर बारिश के दौरान छत पर पानी भर गया, जिस वजह से अचानक छत के गार्डर-पटिया भरभराकर गोदाम में खाना खा रहे मजदूरों पर गिर गए। मलबे में दबने से गोदाम संचालक सत्येंद्र (36), सुमन (36), रेनू (40), गिरजा देवी (54), सुषमा (28), सुषमा पत्नी भोला ठाकुर (28), सुरेखा देवी (40), और उमा (उमेश) बुरी तरह घायल हो गए। सभासद के भाई प्रह्लाद ने बताया कि सत्येंद्र को छोड़कर सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें –रामपुर सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, ट्वीट कर शोक संवेदना की व्यक्त 

संबंधित समाचार