G7 गठबंधन की पेशकश पर विक्रमसिंघे ने कहा, श्रीलंका को बचाने के लिए बहुत कुछ करने की जरुरत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि देश को अभूतपूर्व आर्थिक और वित्तीय संकट से बचाने के लिए बहुत कुछ करने की जरुरत है। ‘डेली मिरर’ ने रविवार को बताया कि वैश्विक संकट के कारण श्रीलंका को एक करोड़ 40 लाख डॉलर भोजन पर खर्च करने के लिए जी 7 गठबंधन …

कोलंबो। श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि देश को अभूतपूर्व आर्थिक और वित्तीय संकट से बचाने के लिए बहुत कुछ करने की जरुरत है। ‘डेली मिरर’ ने रविवार को बताया कि वैश्विक संकट के कारण श्रीलंका को एक करोड़ 40 लाख डॉलर भोजन पर खर्च करने के लिए जी 7 गठबंधन की पेशकश पर  विक्रमसिंघे ने कहा कि श्रीलंका जैसी तीसरी दुनिया जैसे देशों को वैश्विक स्थिति के सामने खत्म होने से रोकने के लिए बहुत कुछ किया जाना है।

कार्यवाहक राष्ट्रपति ने भोजन सुरक्षा पर अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भोजन जनता की पहुंच से बाहर होने का कारण उच्च मुद्रास्फीति है। विक्रमसिंघे ने कहा कि श्रीलंका के करीब 60 लाख लोग कुपोषण के शिकार हैं। अन्य रिपोर्टो में कहा गया है कि इसकी संख्या 70 लाख 50 हजार से अधिक हो सकती है। श्रीलंका का औसत धान उत्पादन आमतौर पर 240 लाख टन है। हालांकि 2021 में 160 लाख टन उत्पादन रहा।

ये भी पढ़ें:- लुंगी एनगिडी ने याद किया अपना IPL डेब्यू, एमएस धोनी की तारीफ में पढ़े कसीदे

संबंधित समाचार