बहराइच : सावन का पहला सोमवार कल, डीएम और एसपी ने परखी सुरक्षा-व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मटेरा/ बहराइच, अमृत विचार। शिवनगर में स्थित पांडव कालीन जंगली नाथ मंदिर में रविवार को जिलाधिकारी और एसपी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने मंदिर कमेटी और पुजारियों से वार्ता की। साथ ही मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने की बात कही। बताते चलें कि सावन का पहला सोमवार कल है। पहले सोमवार …

मटेरा/ बहराइच, अमृत विचार। शिवनगर में स्थित पांडव कालीन जंगली नाथ मंदिर में रविवार को जिलाधिकारी और एसपी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने मंदिर कमेटी और पुजारियों से वार्ता की। साथ ही मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने की बात कही।

बताते चलें कि सावन का पहला सोमवार कल है। पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़ शिव मंदिरों पर रहती है। इसको देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, एडीएम मनोज कुमार, एसडीएम अजित परेश और पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव के साथ पहुंचे। डीएम ने मंदिर में पांच दिन पूर्व चल रहे इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा होने पर हर्ष जताया।

इसके बाद मंदिर समिति और पुजारियों के साथ डीएम ने बैठक की। उन्होंने कहा कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। पुलिस सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी। एसपी ने कहा कि कोई भी दिक्कत होने पर पुलिस को अवगत कराएं। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष आचार्य अनिल शास्त्री, महंत मून बाबा, कोषाध्यक्ष पंकज गोस्वामी, शंकर गोस्वामी, राधेश्याम, कोतवाल शमशेर बहादुर समेत अन्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें –संजय राउत ने की न्यायालय का फैसला आने तक महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग

संबंधित समाचार