अमरोहा: पेड़ों को काटकर कब्रिस्तान पर चलाया बुलडोजर
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। दबंगों ने कब्रिस्तान में पेड़ों को काटकर रातों रात बुलडोजर चलाकर कब्रों की पहचान मिटा दी। पुलिस को तहरीर देकर आरोपी भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। रहरा संभल बाईपास मार्ग से निकट सैनी कॉलोनी के समीप कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान को लेकर दो पक्षों में मुकदमा चल रहा …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। दबंगों ने कब्रिस्तान में पेड़ों को काटकर रातों रात बुलडोजर चलाकर कब्रों की पहचान मिटा दी। पुलिस को तहरीर देकर आरोपी भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
रहरा संभल बाईपास मार्ग से निकट सैनी कॉलोनी के समीप कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान को लेकर दो पक्षों में मुकदमा चल रहा है। शनिवार की रात मौसम खराब होने का कुछ लोगों ने फायदा उठाया और कब्रिस्तान में कई पेड़ों को काटकर कब्रों पर बुलडोजर चलाकर उनकी पहचान मिटा दी। दबंगों ने रातों रात कब्रिस्तान पर बुलडोजर चलवा दिया। किसी को कानों कान तक खबर नहीं होने दी गई।
दिन निकलने पर लोगों ने कब्रिस्तान में खड़े पेड़ों को कटा देखा तथा कब्रिस्तान पर खुदाई देखी तो उनमें रोष फैल गया। थोड़ी देर में वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। कब्रिस्तान के मुतव्वली आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि यह कब्रिस्तान दशकों पुराना है। इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कब्रिस्तान पर बुलडोजर चलाये जाने से पूरे समाज को ठेस पहुंची है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि दबंग कब्रिस्तान की भूमि पर काफी समय से नजर गड़ाये हुए थे। मौके का फायदा उठाकर उन्होंने कब्रिस्तान पर बुलडोजर चला दिया है। इस मामले को लेकर दबंगों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में सभासद अलीमुद्दीन, आरिफ सिद्दीकी, मुन्ना चौधरी, इकरामुद्दीन, अलाउद्दीन सिद्दीकी, हाफिज फैजान, जाहिद सिद्दीकी, शाहिद अली, इसरार अहमद मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: गंगा एक्सप्रेस वे की जमीन को मशीनों द्वारा किया जा रहा समतल
