संभल: कार में लिफ्ट देकर नकदी लूटने वाले गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। कार में लिफ्ट देकर रुपये लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से नगदी, तीन मोबाइल और कार सहित एक तमंचा व कारतूस मिला। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर तीनों अभियुक्तों का चालान कर दिया। थाना बहजोई क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र अब्दुल सलाम …

संभल, अमृत विचार। कार में लिफ्ट देकर रुपये लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से नगदी, तीन मोबाइल और कार सहित एक तमंचा व कारतूस मिला। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर तीनों अभियुक्तों का चालान कर दिया। थाना बहजोई क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र अब्दुल सलाम रविवार की सुबह चार बजे बेहटा जयसिंह मार्ग पर खड़े होकर कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था।

तभी अब्दुल सलाम के पास बहजोई की ओर से कार रुकी और चालक व दो अन्य लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे कार में बैठा लिया और संभल मार्ग पर किसौली अतरासी गांव के पास तमंचा के बल पर जेब में रखे पांच हजार पांच सौ रुपये लूट लिए और कार से नीचे उतारकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी।

इसी दौरान मुखबिर ने टिप्टा मार्ग पर चालक व दो अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को कार लेकर आने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई और नवीन चौकी के पास टिप्टा मार्ग पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया और चालक व दो अन्य व्यक्तियों सहित कार को कब्जा में ले लिया।

पुलिस पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने अपना नाम पता अनीस अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी मुरादाबाद जनपद के थाना कुन्दरकी, नौशाद पुत्र दिलशाद, असगर पुत्र अफसर निवासी कुंदरकी के मोहल्ला मुस्तफा नगर बताया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से ग्यारह हजार की नगदी, तीन मोबाइल, तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर तीनों अभियुक्तों का चालान कर दिया।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: नैनीताल घूमने गये युवक को खींचकर जंगल में ले गया बाघ

संबंधित समाचार