लखनऊ : पंजाब से बिहार पहुंची जा रही थी अवैध शराब की खेप…जानें फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । बिहार में शराब बंदी के बाद से तस्कर पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों से शराब की तस्करी करते हैं। इसी कड़ी में स्पेशल टास्क फोर्स ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को सीतापुर जनपद से गिरफ्तार किया है। तस्कर पंजाब से बिहार अवैध शराब लेकर जा रहे …

लखनऊ । बिहार में शराब बंदी के बाद से तस्कर पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों से शराब की तस्करी करते हैं। इसी कड़ी में स्पेशल टास्क फोर्स ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को सीतापुर जनपद से गिरफ्तार किया है। तस्कर पंजाब से बिहार अवैध शराब लेकर जा रहे थे। पड़ताल में पता चला कि तस्करों का सरगना कन्हैया सिंह पंजाब में रखकर बड़े पैमाने पर शराब तस्करी करता है। कन्हैया बलिया जनपद का रहने वाला है।

स्पेशल टास्क फोर्स के एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक, डिपार्टमेंट को लगातार अन्तर्राज्यीय मादक तस्करी की सूचनाएं मिल रही थी। इसके लिए एसटीएफ एसआई पवन कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी रमाशंकर चौधरी, आरक्षी श्रीकृष्ण गिरि, शैलेन्द्र उपाध्याय और सुधीर की टीम लगाई गई थी।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम सीतापुर पहुंची और नेरी नेवादा इण्डियन पेट्रोल पम्प के पास थाना क्षेत्र महोली से बिहार निवासी राम बाबू राय, पवन कुमार और श्रावस्ती निवासी शिवशंकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से डीसीएम ट्रक में रखे 327 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली। जिसकी कीमत 27 लाख रुपए बताई जा रही है।

बलिया का रहने वाला है गिरोह का सरगना

पंजाब से यूपी और बिहार में अवैध तस्करी का गिरोह चलाने वाला बलिया का रहने वाला है। बलिया निवासी कन्हैया सिंह पंजाब चढ़ीगढ में रहकर शराब की तस्करी करता है। पकड़ी गई शराब भी बलिया भेजी गई थी। यहां से इसकी आपूर्ति बिहार और यूपी के कई जिलों में होनी थी।

बलिया निवासी कन्हैया सिंह शराब तस्करी का काम नेहा गुड्स ट्रान्सपोर्ट जिरकपुर पंजाब के मालिक रंजीत सिंह के साथ मिलकर करता है। छोटी-छोटी गाडियों से बिहार राज्य के कई जिलों में पहुंचाया जाता। कन्हैया सिंह ने जिला बलिया में कई जगहों पर छोटे-छोटे गोदाम बना रखा है। जहां से इस शराब की सप्लाई बिहार राज्य के कई जिलों में की जाती है। नेहा गुड्स ट्रान्सपोर्ट जिरकपुर पंजाब के लगभग सभी गाडियों का नम्बर प्लेट बदलकर शराब तस्करी करवाता है।

यह भी पढे़- बरेली: कंटेनर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार