बदायूं: 10वीं ICSE का परिणाम घोषित, छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे, 70% रहा परीक्षाफल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। रविवार को आईसीएसई का 10वीं का परीक्षाफल घोषित किया गया। आईसीएसई के इकलौते डीपॉल स्कूल का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। पंजीकृत सभी छात्र-छात्राएं पास हो गए। मुक्तिसिद अहमद खान और मुस्कान रस्तोगी जिले के संयुक्त टॉपर रहे। सुबह से ही छात्र-छात्राएं डरे हुए थे लेकिन परीक्षाफल घोषित होने के बाद उत्साहित दिखे। जल्द …

बदायूं, अमृत विचार। रविवार को आईसीएसई का 10वीं का परीक्षाफल घोषित किया गया। आईसीएसई के इकलौते डीपॉल स्कूल का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। पंजीकृत सभी छात्र-छात्राएं पास हो गए। मुक्तिसिद अहमद खान और मुस्कान रस्तोगी जिले के संयुक्त टॉपर रहे। सुबह से ही छात्र-छात्राएं डरे हुए थे लेकिन परीक्षाफल घोषित होने के बाद उत्साहित दिखे। जल्द ही 12वीं का परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।

आईसीएसई की 10वीं की परीक्षा में 140 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। रविवार को शाम पांच बजे परीक्षाफल घोषित हो गया। सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक से परीक्षा उत्तीर्ण की। मुक्तिसिद अहमद खान ने 98 प्रतिशत और मुस्कान रस्तोगी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल करके जिला टॉप किया। 97.8 प्रतिशत अंक अर्जित करके आयशा रईस ने दूसरा और 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके नितनेम कौर जुनेजा ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।

आदित्य कुमार 96 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले में चौथे और सारा माहेश्वरी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पांचवां स्थान हासिल किया। परीक्षाफल की घोषणा होने पर छात्र-छात्राएं उत्साहित होकर स्कूल पहुंचे। साथी छात्र-छात्राओं के नंबर जाने। उनके अभिभावकों ने स्कूल से प्राप्त टॉपर की सूची देखी। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। इंटरमीडिएट में और बेहतर करने को कहा। स्कूल के प्रधानाचार्य सिविक कुरियन और शिक्षक राज कमल ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाने के बाद उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से पास हुए हैं। अब 12वीं के परीक्षाफल का इंतजार है।

संबंधित समाचार