लखनऊ : सीएमओ ने किया 65 फार्मासिस्टों का पटल परिवर्तन
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में फार्मासिस्टों के पटल परिवर्तन होने के बाद फार्मासिस्टों में नाराजगी है। जानकारी के अनुसार विभाग में सीएमओ अधीन तैनात सभी फार्मासिस्टों में सिर्फ चार के पटल परिवर्तन नहीं किए गए है। क्योंकि वह सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात हैं। अधिकारियों के मुताबिक शासन द्वारा पटल परिवर्तन के निर्देश थे। जिसको …
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में फार्मासिस्टों के पटल परिवर्तन होने के बाद फार्मासिस्टों में नाराजगी है। जानकारी के अनुसार विभाग में सीएमओ अधीन तैनात सभी फार्मासिस्टों में सिर्फ चार के पटल परिवर्तन नहीं किए गए है। क्योंकि वह सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात हैं। अधिकारियों के मुताबिक शासन द्वारा पटल परिवर्तन के निर्देश थे। जिसको ध्यान में रखते हुए पटल परिवर्तन किए गए हैं।
राजधानी में सीएमओ के अधीन सरकारी फार्मासिस्टों का पटल परिवर्तन होने से फार्मासिस्टों में आक्रोश है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फार्मासिस्टों के एक कुनबे ने अधिकारियों के इस फैसले पर विरोध जताया है। फार्मासिस्टों के अनुसार पटल परिवर्तन के नाम पर सभी को नई तैनाती दी गई है। तैनाती के नाम पर कर्मचारियों को एक छोर से दूसरे छोर भेजा गया है।
फार्मासिस्टों ने यह भी आरोप लगाया कि पटल परिवर्तन के नाम पर शोषण किया गया है। वहीं इस मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मनोज अग्रवाल का कहना है कि मामले में सभी आरोप गलत है। फार्मासिस्टों की वर्तमान तैनाती के अनुसार ही उनके पटल परिवर्तन किए गये हैं।
यह भी पढ़ें –प्रयागराज : महाधिवक्ता भवन में लगी आग, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
