लखनऊ : प्रॉपर्टी मैनेजर को बदमाश ने दी जान से मारने की धमकी…जानें फिर क्या हुआ
लखनऊ। बीबीडी ग्रीन सिटी में मामूली नोंकझोंक में एक दबंग ने प्रॉपर्टी मैनेजर को गालियां देते हुए उसकी पिटाई कर दी। विरोध करने पर दबंग प्रापॅटी मैनेजर को धमकाते हुए वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों के हस्ताक्षेप करने के बाद कुछ देर तक मामला शांत रहा। जब मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी तो …
लखनऊ। बीबीडी ग्रीन सिटी में मामूली नोंकझोंक में एक दबंग ने प्रॉपर्टी मैनेजर को गालियां देते हुए उसकी पिटाई कर दी। विरोध करने पर दबंग प्रापॅटी मैनेजर को धमकाते हुए वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों के हस्ताक्षेप करने के बाद कुछ देर तक मामला शांत रहा। जब मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी तो दबंग ने दोबारा उसे किसी पिटाई करने का वीडियो दिखाते हुए धमका कर चला गया। इस मामले में पुलिस ने दबंग को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
हरदोई जनपद के थाना कासिमपुर ग्राम सरेहरी निवासी अरुण राठौर बीबीडी ग्रीन सिटी में प्रॉपर्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत है। शनिवार की रात बिजली समस्या को लेकर अभिषेक सिंह से उनकी नोंकझोंक हो गई थी। उनका विवाद इस कदर बढ़ा कि उनके बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि अभिषेक पीड़ित को धमकाते हुए वहां से भाग निकला।
इसके बाद पीड़ित ने बीबीड़ी कोतवाली में शिकायत देते हुए मामला दर्ज कराया। पीड़ित का आरोप है कि इस बात की भनक लगते हुए अभिषेक पीड़ित के पास दोबारा पहुंचा और किसी व्यक्ति के साथ मारपीट करने का वीडियो दिखाते हुए उसके धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि दबंग ने शर्ट के नीचे से असलहा निकालते हुए जान से मारने की धमकी दी और गंदी-गंदी गालियां देते हुए चला गया।
इस संबंध में बीबीडी थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो अभिषेक सिंह अभय सिंह का करीबी बताया जा रहा है। वह खुलेआम गाड़ियों पर सपा का झंडा लगाकर दबंगई करता है। वह आए दिन बवाल करता रहता है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या: पुलिस हिरासत से भागा चोर, कीमती आभूषण चुराने का था आरोप
