लखनऊ : महेशं सुरेशं सुरारातिनाशं विभुं विश्वनाथं विभूत्यङ्गभूषम्….सावन का सोमवार
लखनऊ। राजधानी में श्रावण मास के पहले सोमवार पर प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्ति की बयार बहने लगी। भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया। डालीगंज स्थित मनकामेश्वर सिद्घपीठ में चंदन, भांग, बेसन और फूलों से अनोखी शिव आकृति बनाई गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। भोर में पहर …
लखनऊ। राजधानी में श्रावण मास के पहले सोमवार पर प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्ति की बयार बहने लगी। भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया। डालीगंज स्थित मनकामेश्वर सिद्घपीठ में चंदन, भांग, बेसन और फूलों से अनोखी शिव आकृति बनाई गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। भोर में पहर में मंदिर के कपाट खोल दिए गए। जिसके बाद भगवान शिव की भस्म आरती की गई और मनकामेश्वर मठ के बने फेसबुक पेज पर आरती का लाइव प्रसरण किया गया। बता दे कि, श्रावण मास के पहले सोमवार को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने देर रात से पुख़्ता इंतजाम किए है। मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा एंटी रोमियो टीम स्क्वायड भी महिलाओं की सुरक्षा के लिया तैनात की गई है।
इस दौरान मनकामेश्वर मठ महंत देव्यागिरी ने बताया कि भोर में भस्म आरती के बाद भगवान शिव का श्रृंगार किया गया। उन्हें विशेष पगड़ी भी पहनाई गई। इसके अलाव पांच प्रकार के फूल सूरजमुखी, बेला, कमल, कनेर और गेंदा से भी पुष्प श्रृंगार किया गया। शमी का फूल के साथ धतूरा और बेल पत्र की माला पहनाई गई और शाम को महाआरती उतारी जाएगी। बता दे, सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के बाहर बैरिकेड लगाए गए हैं।
बता दे, सावन के पहले सोमवार पर राजधानी के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं के आवागमन को ध्यान में रखते हुए वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। इन रास्तों पर सिर्फ एम्बुलेंन्स, फायर सर्विस, स्कूली वाहन और शव वाहन ही आ जा सकेंगे। किसी भी समस्या पर लखनऊ ट्रैफिक पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
घर से निकलने से पहले ये जरूर देखे
डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड होते हुए हनुमान सेतु मंदिर तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। इस रास्ते आने वाले वाहन आईटी चौराहा या डालीगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे और नदवा बंधा ढाल से मनकामेश्वर मंदिर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इस रास्ते आने वाले वाहन हनुमान सेतु या बंधा रोड होकर अपने गंतव्य हो जा सकेंगे।
पढ़ें-विकास की उम्मीद
