100 मीटर दौड़ में पहली बार क्लीन-स्वीप, 10.67 सेकंड में रेस पूरी करके चैंपियन बनीं शैली‑एन फ्रेजर-प्राइस
यूजीन (अमेरिका)। शैली‑एन फ्रेजर-प्राइस ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर दौड़ में पांचवां विश्व खिताब जीता और उनकी अगुवाई में जमैका की टीम ने इस स्पर्धा में पदकों का क्लीन स्वीप किया। ओलंपिक चैंपियन एलेन थॉम्पसन हेराह को कांस्य पदक मिला। चार साल के बेटे जियोन की मां 35 साल की फ्रेजर-प्राइस ने 10.67 …
यूजीन (अमेरिका)। शैली‑एन फ्रेजर-प्राइस ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर दौड़ में पांचवां विश्व खिताब जीता और उनकी अगुवाई में जमैका की टीम ने इस स्पर्धा में पदकों का क्लीन स्वीप किया। ओलंपिक चैंपियन एलेन थॉम्पसन हेराह को कांस्य पदक मिला। चार साल के बेटे जियोन की मां 35 साल की फ्रेजर-प्राइस ने 10.67 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।
बता दें कि सोमवार को शैली‑एन फ्रेजर-प्राइस ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर विमेन रेस के गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल जीत लिए हैं। एक दिन पहले मेंस कैटेगरी की 100 मीटर रेस में भी ऐसा ही हुआ था। रविवार को अमेरिकन रनर्स ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जीते थे।
?????
FIVE-TIME WORLD 100M CHAMPION
?? @realshellyannfp ??
10.67 ‼️ CHAMPIONSHIP RECORD ‼️ pic.twitter.com/q6zGG18olZ
— World Athletics (@WorldAthletics) July 18, 2022
उन्होंने शेरिका जैकसन को 0.06 सेकेंड से पछाड़ा। जमैका की ही थॉम्पसन हेराह 10.81 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष 10 हजार मीटर में विश्व रिकॉर्ड धारक कीनिया के जोशुआ चेपटेगेई ने 27 मिनट 27.43 सेकेंड के समय के साथ अपने विश्व खिताब का बचाव करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
? @realshellyannfp ?? 10.67
? @sherickajacko ?? 10.73
? @FastElaine ?? 10.81CLEAN SWEEP FOR JAMAICA ? pic.twitter.com/PvrrdiafN7
— World Athletics (@WorldAthletics) July 18, 2022
शैली‑एन फ्रेजर-प्राइस फास्टेस्ट विमेन, 5वां गोल्ड जीता
जमैका की शैली‑एन फ्रेजर-प्राइस दुनिया की फास्टेस्ट विमेन रेसर बनी हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप की बेस्ट टाइमिंग निकाली है। प्राइस इस मंच पर 2009, 2013, 2015 और 2019 में चैंपियन बन चुकी हैं। इस सीजन के सिल्वर और ब्रॉन्ज क्रमश: शिरिका जैक्सन (10.67 सेकंड) और एलीन थॉमसन हेराह (10.81 सेकंड) ने जीते हैं।
ये भी पढ़ें : IND vs WI : भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने किया वनडे टीम का ऐलान, जेसन होल्डर की हुई वापसी
