बाराबंकी: लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर ट्रैवलर की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
बाराबंकी। जिले के थाना नगर कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ फैजाबाद हाईवे पर लखनऊ नंबर की एक फोर्स ट्रैवलर ने सड़क पर जा रहे 48 वर्षीय बाइक सवार एक व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें अधेड़ को गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों …
बाराबंकी। जिले के थाना नगर कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ फैजाबाद हाईवे पर लखनऊ नंबर की एक फोर्स ट्रैवलर ने सड़क पर जा रहे 48 वर्षीय बाइक सवार एक व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें अधेड़ को गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया।
थाना नगर कोतवाली के बंकी व मूलनिवासी ग्राम भवानीगंज सिहामऊ, तहसील सिरौलीगौसपुर अनूप कुमार गुप्ता पुत्र रामचरित गुप्ता 48 वर्ष मौथरी गांव से कुरौली चौराहे की तरफ आ रहे थे। तभी रास्ता पार करते समय अयोध्या की ओर से आ रहे लखनऊ की फोर्स ट्रैवलर ने मोटरसाइकिल सवार अनूप को तेज ठोकर मार दी। जिसके चलते अनूप गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में घायल अनूप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने अनूप को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अनूप के एक बेटा व एक बेटी है। जिनकी पूरी जिम्मेदारी अब अनूप की पत्नी पर आ गई है।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल
