बलिया : संदिग्ध हालात में बीएसएफ जवान की मौत, पुलिस कर रही जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बैरिया/ बलिया, अमृत विचार । अपने घर छुट्टी पर आए बीएसएफ के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सोमवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ये मामला थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ के जवान मुरली पांडेय (51) की तबीयत अचानक खराब …

बैरिया/ बलिया, अमृत विचार । अपने घर छुट्टी पर आए बीएसएफ के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सोमवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ये मामला थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ के जवान मुरली पांडेय (51) की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मुरली पांडेय की मौत की सूचना पर उनके घर में कोहराम मच गया।

जिला अस्पताल से मिली सूचना के बाद एसएचओ बैरिया जिला अस्पताल पहुंचे। एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनके परिजन अचानक तबीयत खराब होने की बात बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।

यह भी पढ़ें –देहरादून: दो साल बाद दयारा बुग्याल में होगा अंढूड़ी उत्सव का आयोजन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका