बरेली: राष्ट्रपति चुनाव में सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने की क्रॉस वोटिंग !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देश का अगले राष्ट्रपति के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। राष्ट्रपति पद के लिए सत्तापक्ष की ओर से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) तो वहीं विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) मैदान में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी में समाजवादी पार्टी …

बरेली, अमृत विचार। देश का अगले राष्ट्रपति के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। राष्ट्रपति पद के लिए सत्तापक्ष की ओर से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) तो वहीं विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) मैदान में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) विधायक शहजिल इस्लाम (Shazil Islam) ने भी द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है।

हालांकि अभी इस बात की खुलकर पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन चर्चा है कि बरेली की भोजीपुरा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है।

बता दें कि शहजिल इस्लाम बरेली की भोजीपुरा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। अप्रैल माह में बरेली विकास प्राधिकरण ने परसाखेड़ा में सपा के भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बीडीए के मुताबिक पेट्रोल पंप का मानचित्र पास नहीं था। नोटिस देकर मानचित्र मांगा गया था लेकिन मालिक की तरफ से कोई कागज उपलब्ध न होने पर कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें : Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिये जारी मतदान के बीच एनडीए उम्मीदवार को लेकर मायावती ने की यह बड़ी अपील

संबंधित समाचार