मुरादाबाद: पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/भोजपुर, अमृत विचार। पीपलसाना गणेशपुर रेलवे स्टेशन रोड पर धान के खेत में खड़े आम के पेड़ के सहारे फंदे पर युवक का शव लटका मिला। परिजनों ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। हालांकि …

मुरादाबाद/भोजपुर, अमृत विचार। पीपलसाना गणेशपुर रेलवे स्टेशन रोड पर धान के खेत में खड़े आम के पेड़ के सहारे फंदे पर युवक का शव लटका मिला। परिजनों ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। हालांकि फोरेंसिंक टीम ने जांच के लिए साक्ष्य जुटाए हैं।

सोमवार सुबह मोहल्ला जमींदारान निवासी किसान रफीक पुत्र हमीद खेत में धान की फसल देखने गया था। तभी खेत में आम के पेड़ के नीचे युवक घुटनों के सहारे बैठा दिखाई दिया। किसान ने नजदीक जाकर देखा तो युवक के गले में रस्सी का फंदा पेड़ से बंधा हुआ लटका था। उसकी रात में ही मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की पहचान मोहल्ला बगियाबाला निवासी शाने अली पुत्र अख्तर मंसूरी के रूप में की। मृतक के पिता अख्तर मंसूरी दस वर्ष पूर्व पत्नी रईसन एवं पांच बच्चों मुख्तर अली, मो अंजार, अर्शी, शाने आलम व इरम को लेकर गांव लालुवाला से कस्बे के मोहल्ला बगियाबाला में आकर बसे हैं।

पिता अख्तर की बीमारी के चलते मौत हो जाने पर शाने आलम दो भाइयों के साथ पुराने प्लास्टिक के गोदाम पर मजदूरी करता था। मां रईसन के मुताबिक, शाने अली पर किसी ने हवाई असर करा दिया। जिसके चलते वह मानसिक तनाव में रहता था। रविवार रात खाना खाकर घर से निकला था। रात को घर नही लौटा तो चिंता हुई। शव खेत में होने पर देखने आई तो वह उनका ही बेटा निकला।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटना स्थल की जांच पड़ताल करने के बाद जिला मुख्यालय से फोरेंसिक जांच टीम को मौके पर बुलाकर पोस्टमार्टम की तैयारी की तो मृतक की मां एवं परिवार के लोगों ने पीएम कराने से इंनकार कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि युवक नशेड़ी होने के साथ मानसिक रूप से कमजोर था। परिजनों के कार्रवाई करने से मना करने पर शव का पंचनामा भरकर परिवार को दे दिया। परिजनों ने शव को पैतृक गांव लालुबाला ले जाकर दफन कर दिया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: शिक्षकों को ड्यूटी छोड़कर बारिश में भीगना पड़ा भारी, बीएसए के निर्देश पर नोटिस जारी

संबंधित समाचार