मजेदार Video: जब छोटी बच्चे ने पूछा, शिंदे अंकल अगर मैं ये काम करूं तो क्या CM बन सकती हूं?
मुंबई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से एक छोटी बच्ची ने गुवाहाटी जाने को लेकर सवाल पूछे, जिसके बाद मुख्यमंत्री चुप रह गए और सभी लोग हंसने लगे। दरअसल, रविवार को शिंदे के घर पहुंची बच्ची ने CM से मुलाकात की। इस दौरान बच्ची ने …
मुंबई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से एक छोटी बच्ची ने गुवाहाटी जाने को लेकर सवाल पूछे, जिसके बाद मुख्यमंत्री चुप रह गए और सभी लोग हंसने लगे।
दरअसल, रविवार को शिंदे के घर पहुंची बच्ची ने CM से मुलाकात की। इस दौरान बच्ची ने एकनाथ शिंदे से कहा कि आप गुवाहाटी गए थे तो वहां बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी। अगर मैं भी बाढ़ पीड़ितों की पानी में जाकर मदद कर दूं तो क्या मैं भी मुख्यमंत्री बन सकती हूं?
छोटी बच्ची अन्नदा डामरे महाराष्ट्र के रत्नागिरी की रहने वाली है। वह विट्ठलराव जोशी चैरिटी एंड ट्रस्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल रत्नागिरी में पढ़ती है। बच्ची ने शिंदे से कहा कि पहले मैं पीएम नरेंद्र मोदी को ही पसंद करती थी, लेकिन अब आपको भी करती हूं। आपको देखना अच्छा लगता है। साथ ही बच्ची ने शिंदे से पूछा कि अब आप मुख्यमंत्री बन गए हैं तो अपने पोते रुद्रांश को समय कैसे देंगे? इस पर शिंदे ने कहा कि रुद्रांश अब मुझसे मिलने आया करेगा।
वीडियो में एकनाथ शिंदे से बच्ची ने एक मांग करते हुए नजर आ रही है। उसने सीएम से कहा कि क्या आप मुझे दीवाली की छुट्टी के समय गुवाहाटी घूमने के लिए ले जाएंगे? सवाल सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंस पड़े, जबकि शिंदे को समझ नहीं आ रहा था कि क्या कहें। इस पर एकनाथ शिंदे ने सिर्फ मुस्कान के साथ सिर हिला दिया।
सीएम शिंदे ने भी बच्ची से कामाख्या मंदिर में देवी दर्शन करने की इच्छा पूछी। इस पर बच्ची ने हां में जवाब दिया। इसके बाद शिंदे ने बच्ची की तारीफ करते हुए कहा कि आप तो बहुत होशियार हो।
ये भी पढ़ें : सागर की मेयर बनीं बॉलीवुड के वसूली भाई की भाभी, जनता ने सौंपी शहर की चाबी
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से एक छोटी बच्ची ने गुवाहाटी जाने को लेकर सवाल पूछे, जिसके बाद CM चुप रह गए और सभी लोग हंसने लगे।@mieknathshinde@himantabiswa #MaharashtraPolitcalCrisis #assamfloods pic.twitter.com/elnDeye7Wl
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) July 18, 2022
