भारतीय सेना प्रमुख पहली विदेश यात्रा पर पहुंचे बंगलादेश, एस एम शफीउद्दीन अहमद से की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बंगलादेश के सेना प्रमुख एस एम शफीउद्दीन अहमद से सोमवार को यहां मुलाकात की। जनरल पांडे की पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है। वह रविवार को यहां पहुंचे थे। बैठक में जनरल पांडे ने कहा कि दोनों देशों की सेनाओं के …

ढाका। भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बंगलादेश के सेना प्रमुख एस एम शफीउद्दीन अहमद से सोमवार को यहां मुलाकात की। जनरल पांडे की पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है। वह रविवार को यहां पहुंचे थे।

Image

बैठक में जनरल पांडे ने कहा कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच मौजूदा “ऐतिहासिक और व्यावसायिक संबंधों ” के आधार का पता उनकी यात्रा से चला। सेना मुख्यालय पहुंचने से पहले जनरल पांडे ने शिखा अनिर्बान पर माल्यार्पण कर बंगलादेश के मुक्ति संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Image

जनरल पांडे मंगलवार को बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से शिष्टाचार भेंट करेंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल 21 जुलाई को स्वदेश लौटेगा।

ये भी पढ़ें:- Sri Lanka Crisis: एनपीसी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के मतपत्र पर मांगी गई सहमति

संबंधित समाचार