अयोध्या : प्लेसमेंट पाकर खिले चेहरे, 19 छात्रों को इस कंपनी ने दी जॉब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जेनेवा क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड ने छात्रों के प्लेसमेंट के लिए साक्षात्कार आयोजित किया। डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए 3, डीलर एग्जिक्यूटिव 3 व सेल्स एग्जीक्यूटिव के 13 पदों के लिए छात्रों का चयन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह …

मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जेनेवा क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड ने छात्रों के प्लेसमेंट के लिए साक्षात्कार आयोजित किया। डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए 3, डीलर एग्जिक्यूटिव 3 व सेल्स एग्जीक्यूटिव के 13 पदों के लिए छात्रों का चयन किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कैंपस प्लेसमेंट में कृषि व वानिकी महाविद्यालय के स्नातक और परास्नातक छात्रों ने प्रतिभाग किया। डायरेक्टरेट ऑफ ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट के निदेशक डॉ. डी नियोगी ने कुलपति द्वारा छात्रों को समय से डिग्री पूर्ण करने के बाद रोजगार दिलवाने के वादे से प्लेसमेंट की ऑफलाइन प्रक्रिया आयोजित कराई। इससे छात्रों में हर्ष व उल्लास का माहौल है। डाक्टर नियोगी ने बताया कि गत माह जीविके नामक संस्था ने भी वेटरनरी के 12 छात्रों को चयनित किया था।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: रेडियोलॉजिस्ट के इंतजार में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन

संबंधित समाचार