लखनऊ : एक साल के पुराने वीडिया ने पुलिस को किया बेचैन…जानें क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सोमवार को आलमबाग बस टर्मिनल पर एक शख्स की पिटाई करते हुए केंद्र प्रभारी समेत अन्य लोगों का वीडियो तेजी से वायरल होगा। इस वीडियो के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आया। मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच की गई तो पता चला कि यह वीडियो करीब डेढ़ …

लखनऊ । सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सोमवार को आलमबाग बस टर्मिनल पर एक शख्स की पिटाई करते हुए केंद्र प्रभारी समेत अन्य लोगों का वीडियो तेजी से वायरल होगा। इस वीडियो के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आया। मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच की गई तो पता चला कि यह वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है।

आपको बता दें कि सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो में एक महिला किसी यात्री से हाथापाई कर रही थी और उसके आसपास अन्य लोग मौजूद थे। इस बीच दो युवक, यात्री को पकड़ कर खींच रहे थे। तभी महिला की ओर से आए एक व्यक्ति ने बहती गंगा में हाथ धोते हुए यात्री की पिटाई शुरू कर दी।

इसके बाद महिला ने भी यात्री को पीटना शुरू कर दिया। वहा मौजूद लोगों ने पूरे प्रकरण का वीडियो तैयार कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बता दें कि वीडियो को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों ने जांच शुरु की तो पूरा चला कि ये वीडियो पुराना है। इस सम्बन्ध में आलमबाग थाना प्रभारी धनंजय सिंह का कहना है कि ये वीडियो आलमबाग बस टर्लिमल का है। जिसमें आलमबाग बस टर्लिमल की केंद्र प्रभारी और एक यात्री के बीच मारपीट हो रही है।

केंद्र प्रभारी से बातचीत के दौरान सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले होली के आस-पास एक यात्री ने उनके कक्ष में आकर अभद्रतर की थी। विरोध करने पर वह गालियां देने लगा था। इस पर हाथपाई की नौबत आ गई थी। हालांकि पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य निकलकर आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यात्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों सिपाहियों को डीसीपी ने किया लाइन हाजिर

संबंधित समाचार