गोरखपुर: इस तारीख से शुरू होंगी राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, देखें डेट सीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उ.प्र. राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के सत्र जून 2022 की परीक्षाएं 26 जुलाई से प्रारम्भ हो रही है। जिसमें लगभग 60 हजार शिक्षार्थी सम्मलित होंगे। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जल्द ही परीक्षा केन्द्रों की सूची व प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया जायेगा। उक्त सूचना क्षेत्रीय केन्द्र …

गोरखपुर। उ.प्र. राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के सत्र जून 2022 की परीक्षाएं 26 जुलाई से प्रारम्भ हो रही है। जिसमें लगभग 60 हजार शिक्षार्थी सम्मलित होंगे। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जल्द ही परीक्षा केन्द्रों की सूची व प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया जायेगा। उक्त सूचना क्षेत्रीय केन्द्र गोरखपुर के समन्वयक डा प्रवीण कुमार ने दिया।

डा प्रवीण कुमार ने बताया कि 26 जुलाई से 30 जुलाई तक पी.जी. डिप्लोमा, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र के पेपर तीन पालियों में होंगे, पहली पाली सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे दूसरी पाली प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक और तीसरी पाली अपराह्न 3:00 बजे से 6:00 बजे तक सांय तक होगी। डा कुमार ने आगे बताया कि स्नातक और परास्नातक की परीक्षाए 2 अगस्त से 08 सितम्बर तक होगी, जो कि दो पालियों में होगी।

पहली पाली सुबह 9:00 बजे से 12:00 और दूसरी पाली अपराहन् 1:00 बजे से 4:00 बजे तक होगी। जिसकी समयावधि 3 घंटे की है। समय सारणी में जिन प्रश्नपत्रों के सम्मुख ओएमआर अंकित है, उन प्रश्नपत्रों की परीक्षा बहुविकल्पीय होगी और इसकी समयावधि 2 घंटा निर्धारित है। क्षेत्रीय केन्द्र, गोरखपुर के छः जिले गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर में लगभग 7500 परीक्षार्थी सम्मलित होगें।

यह भी पढ़ें:-JEECUP Result 2022: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, कानपुर के शिवा तोमर को यूपी में मिला तीसरा स्थान

संबंधित समाचार