हरदोई : पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का किया राजफाश, राजस्थान तक फैला है नेटवर्क
हरदोई, अमृत विचार। एक दिन पहले पुलिस ने जिस ऑटो लिफ्टर गैंग के सदस्यों को पकड़ा था। उनसे पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस ने राजस्थान के जयपुर शहर से बाइक चोरी करने वाले चार शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। कछौना …
हरदोई, अमृत विचार। एक दिन पहले पुलिस ने जिस ऑटो लिफ्टर गैंग के सदस्यों को पकड़ा था। उनसे पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस ने राजस्थान के जयपुर शहर से बाइक चोरी करने वाले चार शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। कछौना पुलिस और सीओ बघौली की क्राइम टीम ने पाली कस्बे तक दबिश देते हुए इस गैंग का पर्दाफाश किया है। जानकारी मिली है कि इस गैंग का नेटवर्क राजस्थान तक फैला हुआ है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने सोमवार को मीडिया के सामने ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए बताया कि कछौना पुलिस और क्राइम टीम रविवार को चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम के रोकने-टोकने पर दोनों बाइक सवार वहां से भाग निकले। इस पर पुलिस ने उन दोनों को लखनऊ रोड पर डबल नहर के पास से दबोच लिया।
पकड़े गए रामजी पुत्र धर्मेन्द्र निवासी पटियानीव कस्बा पाली और वहीं के अमन पुत्र रामशंकर ने की गई कड़ी पूछताछ में बताया कि उनका गैंग राजस्थान के जयपुर शहर के अलावा कुछ और शहरों से बाइक चोरी कर उन्हें इधर-उधर बेंचता है। इन दोनों के इस कुबूलनामे के बाद पुलिस टीम ने पाली में दबिश दी। जहां से ललोरी पुत्र ऋषिकांत व लालाराम पुत्र महेश निवासी पटियानीव कस्बा पाली को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर चोरी की 5 बाइक व एक स्कूटी बरामद की है।
गैंग के खुलासे में कछौना में तैनात एसएसआई दिनेश कुमार यादव,पाली में तैनात एसआई सुरेन्द्र मिश्रा, कछौना में तैनात हेड कांस्टेबिल रामबरन यादव, कांस्टेबिल हर्षेन्द्र बहादुर,भीष्म सिंह, सदाकांत मिश्रा, मोहित सिंह और पाली में तैनात कांस्टेबिल अनुज कुमार शामिल रहे।
यह भी पढ़ें –कौशांबी: भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
