बिजनौर: दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार और दो फरार, 90 हजार की नगदी सहित महिंद्रा पिकअप बरामद
बिजनौर, अमृत विचार। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो शातिर चोर 90 हजार की नकदी और महिंद्रा पिकअप सहित धर दबोचा जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी डॉ. प्रवीण …
बिजनौर, अमृत विचार। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो शातिर चोर 90 हजार की नकदी और महिंद्रा पिकअप सहित धर दबोचा जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी डॉ. प्रवीण कुमार रंजन ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बिल्ला उर्फ गुड्डू पुत्र यासीन कुरैशी तथा शौकीन पुत्र शानू उर्फ मुस्तकीम कुरैशी निवासीगण जमाईपुरा बघरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को 90 हजार रुपये व महिंद्रा पिकअप गाड़ी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर सहित गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो अन्य साथी शादाब पुत्र शानू उर्फ मुस्तकीम कुरैशी तथा आसिफ पुत्र इनाम कुरैशी निवासीगण जमाईपुरा बघरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए।
पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह सभी बिजनौर तथा आसपास के जनपदों में रेकी कर पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी किए गए पशुओं को पशु बाजार तथा राह चलते व्यक्तियों को बेचकर अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं करीब डेढ़ महीना पहले उन्होंने ग्राम जंद्रपुर से भैंसा चोरी किया था, उसके एक दो दिन बाद मोहल्ला कस्साबान से दो भैंसा चोरी किए थे तथा करीब 10 दिन पहले सेंट मेरी चौराहे के पास एक घर से दो भैंस तथा एक भैंसा चोरी कर ले गए थे।
चोरी किए पशुओं को उन्होंने पशु बाजारों तथा राह चलते लोगों को बेच दिया है, जो बरामद 90 हजार रुपया उसी का है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो तमंचे तथा दो कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है। अभियुक्तों पर पहले भी कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी डॉक्टर प्रवीण कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस को रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 4:00 बजे तक सख्त चेकिंग के निर्देश दिए गए थे जिसमें सेंटमैरी चौराहे के पास चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त पकड़े गए हैं जिन्होंने पशु चोरी की घटना को स्वीकार किया है।
बिना रजिस्ट्रेशन पकड़ी गई गाड़ी की भी जांच पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वशिष्ठ, उपनिरीक्षक मोहम्मद कय्यूम, उपनिरीक्षक जुगेंद्र तेवतिया, कांस्टेबल अमित कुमार, अरविंद कुमार, सचिन कुमार, आरक्षी चालक राजीव खोखर आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:- बरेली: 107 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तबादले, सीएमओ से निरस्त करने की गुहार
