संभल: आधा दर्जन घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, नौ लोग झुलसे, तीन पशुओं की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/गुन्नौर, अमृत विचार। ट्रांसफार्मर से घरों में जा रहा एलटी लाइन के केबिल में रविवार की रात को हाईटेंशन करंट दौड़ गया। जिससे केबल में चिंगारी निकलने से आग लग गई । एक घर में जा रहा है केबल टूट कर पशुओं पर गिर गया। जिससे मौके पर ही किसान के तीन पशुओं की मौत …

संभल/गुन्नौर, अमृत विचार। ट्रांसफार्मर से घरों में जा रहा एलटी लाइन के केबिल में रविवार की रात को हाईटेंशन करंट दौड़ गया। जिससे केबल में चिंगारी निकलने से आग लग गई । एक घर में जा रहा है केबल टूट कर पशुओं पर गिर गया। जिससे मौके पर ही किसान के तीन पशुओं की मौत हो गई। हालांकि करंट की चपेट में आने से कुछ ग्रामीणों के झुलसे है। गांव में आधा दर्जन लोगों के घरों में करंट दौड़ पड़ा। जिससे लोगों के घर में लगे दर्जनों बिजली के उपकरण फुक गए। आधा दर्जन से अधिक लोगों को हाईटेंशन करंट लगा है।

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पानी बाड़ा में गांव के पास लगे दस- दस के वी ए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। जिससे घरों में लाइट जलाने व अन्य बिजली के उपकरण चलाने के लिए केबल के द्वारा बिजली की सप्लाई जाती है। रविवार की देर शाम दस के वी ए के ट्रांसफार्मर में फाल्ट हुआ और ट्रांसफार्मर से अचानक हाई टेंशन का करंट घरेलू केबलों में दौड़ पड़ा । भूरे पुत्र डोरी लाल के घर जा रहे केबल में आग लग गई और केबल टूटकर घेर में खड़ी ट्राली पर गिरी गया। जिससे ट्राली से बंधे तीनों पशु करंट की चपेट आकर वहीं गिर पड़े।

और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खड़े गांव लायक सिंह और ओंकार सिंह ने पशुओं को गिरा देखकर पशुओं को उठाने की कोशिश की जिससे दोनों भी करंट की चपेट में आ गए। हाईटेंशन करंट दौड़ने से दर्जनों इनवर्टर, टीवी, कूलर पंखा, फ्रिज आदि उपकरण फुक गए। बोर्ड में लगे स्विच ऑफ करने दौड़े आधा दर्जन लोगों को हाईटेंशन करंट की चपेट में आए । जिससे वह मामूली रूप से झुलस गए।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई बार पहले ही केबल टूटकर जमीन पर गिर चुका है। जिसकी शिकायत कई बार बिजलीघर में तैनात अधिकारियों से की है। लेकिन इसके बाद उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया है। पीड़ित भूरा की पत्नी बिंदी देवी ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से तीन पशुओं की मौत हो गई। पशुओं की मौत होने से साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान हो गया है। पीड़िता ने लाइनमैन, जेई और एसडीओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

गांव के पास लगे दस के वी के दो ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से घरेलू केबल में करंट दौड़ गया। जिससे हुए हादसे किसान के पशु मरे है। मौके से पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन को पशुओं का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। और बिजली विभाग को भी पशुओं के मुआवजे के लिए पोस्टमार्टम के आधार रिपोर्ट भेजी गई है। जल्दी ही किसान को पशुओं का मुआवजा मिलेगा। -एसडीओ गवां बिजली उपखंड

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: पिता की डांट से बचने को बच्चे ने बनाई अपहरण की कहानी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता