लखनऊ : पीजीआई कर्मी समेत दो लोगों के घर में लाखों चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में चोरों ने लाखों की चोरों की घटना को अंजाम दिया है। एसजीपीजीआई परिसर में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी समेत कीमती आभूषण साफ कर दिए। उधर पारा कोतवाली में चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। …

लखनऊ। राजधानी में दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में चोरों ने लाखों की चोरों की घटना को अंजाम दिया है। एसजीपीजीआई परिसर में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी समेत कीमती आभूषण साफ कर दिए। उधर पारा कोतवाली में चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। हालांकि दोनों ही मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

एसजीपीजीआई परिसर निवासी मिथलेश के मुताबिक, बीती शुक्रवार को वह शहर से बाहर गईं थीं। रविवार को वह वापस लौंटी तो उन्होंने पाया कि घर के सभी कमरों के ताले टूट पड़ें हैं। बताया कि चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर हजारों की नकदी और लाखों रुपये की ज्वैलरी पार कर दी है। इस सम्बन्ध में पीजीआई कोतवाली के एसआई रजित कुमार ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर पारा थानाक्षेत्र के आदर्श बिहार कॉलोनी निवासी अनुज अवस्थी 08 जुलाई को अपने आफिस के काम से दिल्ली गए थे। बीते रविवार को सूचना मिली कि उसके घर का ताला तोडक़र चोरी हुई है। आनन-फानन वह घर पहुंचे तो उन्होंने मेनगेट का ताला टूट देखा। बताया कि चोरों ने अलमारी में रखी 25 हजार की नकदी और कीमती आभूषण गायब कर दिए हैं। पारा एसआई सुधीर सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बैटरी चोरी होने से सिग्नल फेल, रेल संचालन प्रभावित

संबंधित समाचार