गाजियाबाद: भाजपा नेता पर युवक ने तानी पिस्टल, केस दर्ज…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद/मसूरी। यूपी के गाजियाबाद जिले से भाजपा नेता के ऊपर पिस्टल तानने का मामला सामने आया है। जिसकी मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सदरपुर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री अनुराग कौशिक ने मामले की जानकारी देते हुये बताया कि वह सुबह करीब सवा दस बजे बहन और पत्नी को बीएड की …

गाजियाबाद/मसूरी। यूपी के गाजियाबाद जिले से भाजपा नेता के ऊपर पिस्टल तानने का मामला सामने आया है। जिसकी मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सदरपुर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री अनुराग कौशिक ने मामले की जानकारी देते हुये बताया कि वह सुबह करीब सवा दस बजे बहन और पत्नी को बीएड की परीक्षा दिलाने हाईटेक इंजीनियरिंग कॉलेज जा रहे थे।

जब वह इंद्रगढ़ी के पास पहुंचे थे तभी आगे चल रही एक कार अचानक से रुक गई। जिसमें उनकी गाड़ी ब्रेक मारने के बाद भी टकरा गई। आगे चल रही कार से उतर कर एक युवक ने उनपर पिस्टल तान दी है और गाली देने लगा। लोगों के पहुंचने पर वह मौके से निकल गया। मसूरी थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

कौशिक ने बताया कि आरोपी की फोन करवाकर समझौते का दबाव बना रहा है। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद पंत ने बताया कि आरोपी को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली : भाजपा नेता के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा

संबंधित समाचार