भीषण गर्मी से उबले यूरोप के कई देश, ब्रिटेन और फ्रांस में रेड अलर्ट जारी
लंदन। ब्रिटेन में सोमवार को अब तक का सबसे गर्म दिन रहने की आशंका के बीच देश में लोगों को घरों के अंदर रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि तापमान यहां पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के करीब है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने राष्ट्रीय …
लंदन। ब्रिटेन में सोमवार को अब तक का सबसे गर्म दिन रहने की आशंका के बीच देश में लोगों को घरों के अंदर रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि तापमान यहां पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के करीब है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने राष्ट्रीय आपातकाल लागू किया है और मौसम विज्ञान कार्यालय ने अत्यधिक गर्मी का पहला ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।
यह अलर्ट अत्यधिक गर्मी से जीवन के लिए खतरे की चेतावनी है। बुधवार को कुछ बारिश होने के पूर्वानुमान से पहले मंगलवार को लू के चरम पर पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम कार्यालय की मुख्य कार्यकारी प्रोफेसर पेनी एंडर्सबी ने कहा, ‘हम ब्रिटेन के इतिहास में सबसे गर्म दिन देख सकते हैं।’ उन्होंने बीबीसी से कहा, ‘कल (मंगलवार) तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक रहने की संभावना है, संभावित अनुमान 41 का है।’
उन्होंने कहा, ‘कुछ अनुमानों में यह आंकड़ा 43 का बताया जा रहा है, लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह उतना गर्म नहीं होगा।’ एंडर्सबी ने कहा, ‘यह तापमान अभूतपूर्व है और हम इससे निपटने के अभ्यस्त नहीं हैं- गर्मी सैकड़ों या हजारों अतिरिक्त मौतों का कारण बनती है, इसलिए लोगों को सलाह का पालन करने की आवश्यकता है।’ ब्रिटेन में इससे पहले सर्वाधिक तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस 2019 में दर्ज किया गया था।
डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि गर्म मौसम को लेकर प्रबंधन करने और किसी भी संभावित नुकसान से बचने के लिए रेलवे की गति पर प्रतिबंधों की आवश्यकता हो सकती है। अत्यधिक गर्मी की वजह से रेल पटरियों, ओवरहेड पावर लाइन और सिग्नल उपकरण प्रभावित हो सकते हैं।
फ्रांस में जंगलों में आग बनी तापमान बढ़ने की वजह
फ्रांस में मौसम विभाग ने 15 विभागों को अत्यधित तापमान को देखते हुए हाई अलर्ट पर रखा है। मौसम विभाग के ओलिवियर प्रौस्ट ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि दक्षिण-पश्चिमी एक्वीटेन क्षेत्र में सोमवार को तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा रहने की संभावना है। साथ ही बताया गया है कि ब्रिटेनी और गिरोन्डे में भी तापमान के 40 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है। फ्रांस में वाइल्डफायर की वजह की वजह से 16,000 से ज़्यादा नागरिक और पर्यटक तत्काल पलायन के लिए मजबूर हो गए हैं। फ्रांस के इंटीरियर मंत्रालय ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में तीन फायरफाइटिंग प्लेन, 200 फायरफाइटर और अतिरिक्त ट्रक भेजे जाएंगे।
स्पेन और पुर्तगाल में घातक स्थिति
वहीं स्पेन और पुर्तगाल दोनों ही देशों में स्थिति काफी घातक बनी हुई है। यहां 748 लोगों की मौत हो गई है और इन मौतों के लिए गर्मी को जिम्मेदार बताया जा रहा है। लंदन में गर्मी इतनी बढ़ गई है कि यहां के इंजीनियरों को 135 साल पुराने लंदन ब्रिज को सिल्वर फॉयल से ढंकना पड़ रहा है। अगले कुछ दिनों में लंदन का तापमान रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रहा है। गर्मियों ने पहले ही हालात खराब कर दिए हैं और बारिश न होने से स्थिति और बिगड़ रही है। इस समय तक स्पेन में बारिश शुरू हो जाती है लेकिन यहां अभी बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।
लोगों को दी जा रही है ये चेतावनी
लोगों को ट्रेन और कार से यात्रा में बड़े व्यवधान की चेतावनी दी जा रही है। डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि “नेटवर्क के कुछ हिस्सों पर … गर्म मौसम का प्रबंधन करने और किसी भी संभावित नुकसान से बचने के लिए” रेलवे स्पीड पाबंदियों की आवश्यकता हो सकती है। बहुत गर्म तापमान रेल, ओवरहेड पावर लाइन और सिग्नलिंग उपकरण, साथ ही “बेंड एंड बकल” ट्रैक को प्रभावित कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- Sri Lanka Crisis : श्रीलंका में महंगाई से हाहाकार, खाने और दवाइयों के बदले सेक्स के लिए मजबूर हो रही महिलाएं
