मथुरा: एक्शन में SSP, थाना राया प्रभारी को लापरवाही बरतना पड़ा महंगा, निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। नवागत कप्तान अभिषेक यादव ने जिले की कमान संभालने के बाद अब जनता की फरियाद न सुनने वाले और काम चोरी करने वाले थाना प्रभारियों के बोरिया बिस्तर बांधना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में सबसे पहला नाम थाना प्रभारी का आया है। एसएसपी मीडिया सेल के अनुसार थाना प्रभारी राया को …

मथुरा, अमृत विचार। नवागत कप्तान अभिषेक यादव ने जिले की कमान संभालने के बाद अब जनता की फरियाद न सुनने वाले और काम चोरी करने वाले थाना प्रभारियों के बोरिया बिस्तर बांधना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में सबसे पहला नाम थाना प्रभारी का आया है।

एसएसपी मीडिया सेल के अनुसार थाना प्रभारी राया को जनता से सही व्यवहार न करने, जनसुनवाई न करने, क्षेत्र में गश्त न करने एवम थाने पर आने वाले पीड़ितों के अभियोग पंजीकृत करने में लापरवाही व उदासीनता बरतने के कारण एसएसपी अभिषेक यादव ने उमेश चंद त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अब राया जैसे महत्वपूर्ण का चार्ज किसे मिलेगा। यह तो अलग बात है, लेकिन जैसे ही रात एक बजे निलंबन के आदेश की जानकारी विभाग में फैली वैसे ही चार्ज पाने की लाइन में लगे इंस्पेक्टर अपनी-अपनी सिफारिश लगाने में लग गए। हालांकि सूत्रों का कहना है कि राया थाने का चार्ज दिन रात रहने वाले उनके किसी करीबी इंस्पेक्टर को ही मिलेगा।

यह भी पढ़ें- मथुरा: पांच-पांच सौ के नकली नोटों के साथ पकड़े गए दो युवक, पुलिस ने की पूछताछ

संबंधित समाचार