अमरोहा: पिता की दवा लेने जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। बीमार पिता की दवाई लेने जा रहे युवक की रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम जयतौली निवासी …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। बीमार पिता की दवाई लेने जा रहे युवक की रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम जयतौली निवासी गफूर काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं, जिनकी दवाई दिल्ली से चल रही है। सोमवार की देर रात्रि शाहनवाज अपने बीमार पिता गफूर की दवाई लेने के लिए ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। लगभग रात्रि दो बजे ट्रेन गढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो शाहनवाज पानी पीने के लिए उतरा तो अचानक दूसरी लाइन पर ट्रेन आने से शहनवाज ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
शाहनवाज की मौत की खबर उसके परिजनों को दी गई, तो परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक शहनवाज के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहनवाज पांच भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर का था।शहनवाज ने अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ी है।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश घायल, सिपाही के हाथ में लगी गोली
