अयोध्या: चाचा ने घर से भगाया तो युवक ने लगा दी सरयू में छलांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सुल्तानपुर के हलियापुर के रहने वाले 24 साल एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से मंगलवार को सरयू नदी में छलांग लगा दी। जल पुलिस के मुताबिक युवक ने चाचा द्वारा डांट कर घर से भगाए जाने पर यह कदम उठाया। घटना गुप्तारघाट की बताई जा रही है। युवक को बचा लिया गया। जलपुलिस …

अयोध्या। सुल्तानपुर के हलियापुर के रहने वाले 24 साल एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से मंगलवार को सरयू नदी में छलांग लगा दी। जल पुलिस के मुताबिक युवक ने चाचा द्वारा डांट कर घर से भगाए जाने पर यह कदम उठाया। घटना गुप्तारघाट की बताई जा रही है। युवक को बचा लिया गया।

जलपुलिस के मुताबिक सुल्तानपुर जिले के हलियापुर का निवासी मंगलवार को कैंट थाना क्षेत्र अन्तर्गत गुप्तारघाट पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद उसने सरयू नदी में छलांग लगा दी। पहले तो लोगों ने उसे नहाते हुए समझा लेकिन जब डूबने लगा तो शोर मचाया। यहां घाट पर मौजूद जल पुलिस के मुख्य आरक्षी रूबे प्रताप मौर्य व आरक्षी-अखिलेश यादव और स्थानीय नाविक शेर सिंह ने बहुत मशक्कत के बाद डूबते हुए अरूण को बचा लिया। उसके परिवार को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।

सरयू में नहाते समय डूबने से बचाया गया युवक अयोध्या कोतवाली अन्तर्गत मंगलवार को सरयू नदी में स्नान करते समय डूब रहे एक युवक मंटू पुत्र राम प्रकाश निवासी बंकी मोहम्मदपुर बाराबंकी को बचा लिया गया। जल पुलिस के अनुसार युवक पुल के पास स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया था। जल पुलिस आरक्षी अजीत यादव, मुरारीलाल व दुर्गा प्रसाद ने युवक को बचाया।

पढ़ें-बहराइच: पति से विवाद के बाद पत्नी ने सरयू में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

संबंधित समाचार