बरेली: महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, बच्चों से नहीं मिलने देता तलाकशुदा पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के जनपद बरेली में एक महिला ने बीती देर रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। आनन-फानन में परिजनों ने महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। क्या है मामला ? मामला बरेली के प्रेमनगर थानाक्षेत्र के बानखाना …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के जनपद बरेली में एक महिला ने बीती देर रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। आनन-फानन में परिजनों ने महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां महिला का इलाज चल रहा है।

क्या है मामला ?
मामला बरेली के प्रेमनगर थानाक्षेत्र के बानखाना का है। जहां की रहने वाली रुखसाना (28) ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले ब्रह्मपुरा के रहने वाले खालिद नाम के शख्स से हुई थी। रुखसाना के 8-10 उम्र के दो बच्चे हैं। पीड़िता ने बताया कि शादी के दो वर्ष बाद ही उसका खालिद से तलाक हो गया था। जिसके बाद खालिद ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया। खालिद के दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं।

पीड़िता रुखसाना का कहना है कि वह अपने बच्चों से मिलना चाहती है लेकिन खालिद उसे उसके बच्चों से मिलने नहीं देता, कई बार प्रयास किया लेकिन खालिद ने बच्चों से नहीं मिलवाया, जिसके बाद तंग आकर रुखसाना ने सोमवार देर रात जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की। फिलहाल पीड़िता खतरे से बाहर है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें :  बरेली: बंद कारखाने में मिला 20 दिन पुराना शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार