बुलंदशहर : दुष्कर्म पीड़िता का रिश्ता अश्लील फोटो भेजकर तुड़वाया, सदमे में है परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। दुष्कर्म की शिकार युवती की शादी का रिश्ता आरोपी ने अश्लील फोटो भेजकर तुड़वा दिया। इस घटना से पीड़िता के घरवाले सदमे में है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था और उसकी वीडियो बना ली थी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एसएसपी को …

बुलंदशहर, अमृत विचार। दुष्कर्म की शिकार युवती की शादी का रिश्ता आरोपी ने अश्लील फोटो भेजकर तुड़वा दिया। इस घटना से पीड़िता के घरवाले सदमे में है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था और उसकी वीडियो बना ली थी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एसएसपी को प्रार्थना देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने सीएम, डीजीपी, आईजी को भी प्रार्थना भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। पुलिस ने आरोपी प्रशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह बुलंदशहर स्थित एक पीजी कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। गांव से कॉलेज आने जाने के दौरान गांव निवासी युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता था। कुछ समय पूर्व जब वह कॉलेज से अपने घर आ रही थी तो रास्ते में आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाने के साथ उसके अश्लील फोटो भी खींचे। वीडियो, फोटो को वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल करता रहा। समाज में परिवार की इज्जत की खातिर वह सब कुछ सहन करती रही और घटना के बारे में अपने परिजनों को नहीं बताया। काफी समझाने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

पीड़िता के परिजनों ने चार माह पूर्व उसकी शादी तय कर दी। आरोपी को शादी तय होने की जानकारी होने पर उसने उसके ससुरालियों को उसकी अश्लील फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया।

यह भी पढ़ें –सीतापुर: जिला अस्पताल में गुल हुई बिजली तो डॉक्टरों ने टार्च चलाकर किया मरीजों का इलाज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका