लखनऊ : शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा जलकर्मी…पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ । इन दिनों राजधानी लखनऊ से सोशल मीडिया पर तमाम तरह की वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वारयल वीडियो से राजधानी पुलिस भी परेशान हो चुकी हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो ने पुलिस महकमें हड़कम्प मचा लिया। बताया जा रहा है कि यह …
लखनऊ । इन दिनों राजधानी लखनऊ से सोशल मीडिया पर तमाम तरह की वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वारयल वीडियो से राजधानी पुलिस भी परेशान हो चुकी हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो ने पुलिस महकमें हड़कम्प मचा लिया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ऐशबाग थानाक्षेत्र का है। जहां जलकल विभाग का कर्मचारी नशे में धुत होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसी जानकारी होने पर बाजारखाला पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को नीचे उतारा।
आपको बता दें कि मंगलवार को ऐशबाग क्षेत्र में एक जलकल विभाग का कर्मचारी शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहां हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगा। स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वह शोर मचाने लगे और उसे नीचे उतराने की कोशिश में जुट गए।
वहां मौजूद लोगों ने जलकर्मी के ड्रामे का वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। जब यह वीडियो पुलिस महकमें में पहुंचा तो वहां हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जलकर्मी को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने पुलिस की एक न सुनीं और वह टावर ऊंची पर चढ़ गया।
कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस ने जलकर्मी को नीचे उतारा। जिससे उसकी जान बच सकी। इस सम्बन्ध में बाजारखाला थाना प्रभारी ने बताया कि जलकर्मी की पहचान राजेंद्र रावत के रुप में की गई है। वह नशे का आदी है। जिस वजह से उसकी पत्नी भी परेशान रहती है। जलकर्मी को उतारने के लिए उसकी पत्नी को बुलाया गया था। जिसके बाद वह नीचे उतार आया था। फिलहाल पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- सीतापुर: पानी की टंकी पर चढ़ा अर्ध विक्षिप्त, शादी को लेकर घंटों कटा हंगामा
