रायबरेली : पौधरोपण कर छात्रों ने मनाई क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती, समझा पर्यावरण का महत्त्व

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार । सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज त्रिपुला रायबरेली में शिव समाज सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष आशीष शुक्ल के नेतृत्व में क्रांतिकारी मंगल पांडेय की जयंती पर पौधरोपण का कार्य किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी महेन्द्र अग्रवाल रहे। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि आप सभी बच्चियों को …

रायबरेली, अमृत विचार । सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज त्रिपुला रायबरेली में शिव समाज सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष आशीष शुक्ल के नेतृत्व में क्रांतिकारी मंगल पांडेय की जयंती पर पौधरोपण का कार्य किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी महेन्द्र अग्रवाल रहे।

इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि आप सभी बच्चियों को अपने अपने जन्मदिन पर एक एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए जिससे मानसून में काफी सुधार आएगा हम सभी को अपने स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के पर्यावरण संरक्षण करना अत्यंत जरूरी समझना चाहिए। पंकज प्रजापति ने बच्चियों को समाजिक कार्यों के प्रति जागरूक किया ।

सभी ने परमवीर क्रान्तिकारी मंगल पांडे को जयंती दिवस पर याद करते हुए बताया कि जन जन में मंगल पांडे जैसी सोच होनी चाहिए जिससे आत्मबल मजबूत होगा और सत्य के लिए मर-मिटने का साहस आएगा।इस मौके पर इंटर कालेज के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सहित बालिकाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

यह भी पढ़ें –बरेली: ‘सियार’ का हमला…कॉलोनी में फैली दहशत, बाहर निकलने से डर रहे लोग

संबंधित समाचार